home page

झाड़ग्राम में चार सीटों पर हिंदू सुरक्षा वाहिनी के उम्मीदवार घोषित

 | 
झाड़ग्राम में चार सीटों पर हिंदू सुरक्षा वाहिनी के उम्मीदवार घोषित


झाड़ग्राम, 29 मार्च (हि. स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर झाड़ग्राम जिले की हिंदू सुरक्षा वाहिनी ने जिले की चार विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। संगठन के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हिंदू सुरक्षा वाहिनी की ओर से झाड़ग्राम विधानसभा सीट से शुभाशीष कारक, गोपीबल्लभपुर से बिमल पाल, नयाग्राम से सुमी हेमब्रम और बिनपुर से निताई सरदार को उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन के अध्यक्ष कर्ण पाल ने शनिवार रात को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से आम लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल और केंद्र की सरकार द्वारा कुछ काम किए जाने के बावजूद जनकल्याण के कई क्षेत्रों में अभी भी कमी बरकरार है। इसी कारण संगठन ने सीधे चुनावी राजनीति में उतरने का निर्णय लिया है।

कर्ण पाल के अनुसार, संगठन का मुख्य एजेंडा राज्य में पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था लागू करना और विद्यार्थियों से किसी प्रकार की फीस न लेना है। इसके साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग भी संगठन ने उठाई है।

उन्होंने संकेत दिया कि झाड़ग्राम के अलावा पुरुलिया जिले की कुछ सीटों तथा खड़गपुर ग्रामीण और शहर क्षेत्रों में भी संगठन उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता