home page

चोरबागान घटना से सबक, कालीपूजा और छठ से पहले अतिरिक्त सतर्कता

 | 
चोरबागान घटना से सबक, कालीपूजा और छठ से पहले अतिरिक्त सतर्कता


कोलकाता, 26 अक्टूबर (हि. स.)। चोरबागान घटना से सबक लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कालीपूजा और छठ के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की योजना बनाई है। इसी क्रम में काली पूजा और छठ पूजा से पहले अतिरिक्त सतर्कता को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री की बैठक होने वाली है।

नवान्न सूत्रों के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने त्योहारों के मौसम कोई घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। यह बैठक राज्य सचिवालय नवान्न में की जाएगी। बैठक में सुरक्षा उपायों और भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों पर चर्चा की जाए। इस बैठक में कई जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उच्च पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा