home page

हेपाटाइटिस के बीच अंधविश्वास पर वार, घर-घर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

 | 
हेपाटाइटिस के बीच अंधविश्वास पर वार, घर-घर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग


जलपाईगुड़ी, 25 फरवरी (हि. स)। जिले के राजगंज में हेपाटाइटिस संक्रमण के बीच अंधविश्वास पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को संक्रमित गांवों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बताया कि हेपाटाइटिस के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराना जरूरी है।

ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल राय ने कहा कि एक खबर दिखाया गया था कि हेपाटाइटिस से पीड़ित कुछ लोग ओझा के पास गए थे। जिसके बाद आज उक्त इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया। समझाने के बाद अब ग्रामीण अस्पताल आने को तैयार है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित गांवों में दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से पहुंचाई जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

इधर, राजगंज ग्रामीण अस्पताल से 11 लोगों के रक्त नमूने जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजे गए है। फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में भर्ती है। पटागढ़ा, कावारबाड़ी, बुड़िर मोड़ और बड़ुआपाड़ा में नए संक्रमण की सूचना मिली है। संक्रमण की एक बड़ी वजह दूषित पेयजल को माना जा रहा है।

स्थानीय पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोग मजबूर होकर अस्वच्छ पानी पी रहे है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की समीक्षा कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार