home page

विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक भद्र हेमब्रम

 | 
विधानसभा पर्यावरण एवं पर्यटन स्थायी समिति में शामिल हुए केशियाड़ी विधायक भद्र हेमब्रम


मेदिनीपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा की पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भद्र हेमब्रम को सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में प्रसन्नता का वातावरण है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, अध्यक्ष पुना भेंगरा के नेतृत्व में गठित स्टैंडिंग कमेटी ऑन एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट्स एंड टूरिज्म में भद्र हेमब्रम सदस्य के रूप में दायित्व निभाएंगे। समिति राज्य में पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और आवश्यक अनुशंसाएं करेगी।

गुरुवार देर शाम समिति में स्थान मिलने की सूचना सामने आते ही केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने विधायक भद्र हेमब्रम को शुभकामनाएं और बधाई दी।

क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से भद्र हेमब्रम पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता