home page

हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर शमिक भट्टाचार्य का बयान, बोले- जरूरत थी, इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया

 | 
हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर शमिक भट्टाचार्य का बयान, बोले- जरूरत थी, इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया


जलपाईगुड़ी, 06 अक्टूबर (हि. स.)। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के दिन आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख नेता हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जलपाईगुड़ी में एक पार्टी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने गिरफ्तारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि गिरफ्तार करने की जरूरत थी, इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले क्यों नहीं किया? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। रेजीनगर उपचुनाव के परिणाम को लेकर शमिक भट्टाचार्य ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन भी भाजपा को मिलेगा और पार्टी उम्मीदवार आरामदायक अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को अच्छा लगे या न लगे, हमारे साथ ही रहना होगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी तरह की धमकी नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में पिछली बार की तुलना में भाजपा इस बार पांच गुना अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार