home page

गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया नमन

 | 
गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया नमन


कोलकाता, 22 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार सुबह गुरु नानक देव के ज्योति जोत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समाज माध्यम पर बंगाली में पोस्ट कर गुरु नानक देव को नमन किया।

शुभेंदु अधिकारी ने लिखा, गुरु नानक देव के तिरोधान दिवस पर मेरा सादर प्रणाम। उन्होंने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, समानता और भाईचारे के संदेश का उल्लेख किया। साथ ही लोगों से उनके बताए सेवा और प्रेम के रास्ते पर चलने की अपील की।

गुरु नानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु थे। उनका जन्म 1469 में राय भोई की तलवंडी वर्तमान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुआ था। उन्होंने जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध किया और ‘एक ओंकार’ का संदेश दिया। सभी को एक साथ बैठकर भोजन कराने की परंपरा लंगर की शुरुआत भी गुरु नानक देव जी की प्रमुख शिक्षाओं में शामिल है।

1539 में करतारपुर साहिब में गुरु नानक देव जी ज्योति जोत समा गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता