home page

खड़गपुर में विदेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

 | 
खड़गपुर में विदेशी मुद्रा के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया


हावड़ा, 29 मार्च (हि. स.)। ड्यूटी के दौरान शालीमार जीआरपीएस की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है। बरामद विदेशी मुद्रा की भारतीय मूल्य के अनुसार कीमत लगभग 45 लाख 26 हजार 900 रुपये बताई गई है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आलोक कुमार, निवासी फुलबेरिया, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को शालीमार–पटना दुरंतो एक्सप्रेस से उतरने के बाद एक व्यक्ति संदिग्ध व्यवहार करता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर जीआरपीएस पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से यूरो और अमेरिकी डॉलर में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद विदेशी मुद्रा कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता