home page

सिलीगुड़ी में भव्य रथयात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ से गूंजा शहर

 | 
सिलीगुड़ी में भव्य रथयात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ से गूंजा शहर


सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (हि. स.)। शहर में गुरुवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से 37वीं भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और भक्ति संगीत के बीच पूरा शहर आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आया।

सिलीगुड़ी इस्कॉन द्वारा आयोजित इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह उत्सव विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की परंपरा का हिस्सा है, जिसे दुनिया के लगभग 140 देशों में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथींद्रनाथ बसु, फुलबाड़ी-डाबग्राम की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी और दार्जिलिंग के जिलाधिकारी हरीशंकर पनिक्कर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय बना रहा। रथयात्रा को लेकर शहर में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार