पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
| Feb 4, 2026, 20:32 IST
कोलकाता, 4 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बुधवार को देबल राय को राज्य लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। राजभवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, देबाशीष बनर्जी, दिगंत बागची और बर्नाली मुखर्जी को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 316 (1) के तहत की गई हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग का दायित्व राज्य में सिविल सेवा तथा अन्य सरकारी पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करने और भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराना है।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

