home page

चार दिवसीय पहाड़ दौरे पर राज्यपाल आर.एन. रवि

 | 
चार दिवसीय पहाड़ दौरे पर राज्यपाल आर.एन. रवि


सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि चार दिवसीय पहाड़ दौरे पर शनिवार को बागडोगरा पहुंचे। वह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता से विमान के जरिए बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, सिलीगुड़ी के एसडीओ विकास रुहेला सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया।जानकारी के अनुसार, बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्यपाल पहले सुकना स्थित एक होटल जाएंगे। इसके बाद वह दार्जिलिंग राजभवन के लिए रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान वह रविवार और सोमवार को पहाड़ में रहेंगे।वहीं, मंगलवार को राज्यपाल के नक्सलबाड़ी स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। उनके चार दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार