राज्यपाल आर.एन. रवि सिलीगुड़ी पहुंचे, नारद जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
| May 31, 2026, 12:32 IST
सिलीगुड़ी, 31 मई (हि.स.)। विश्व संवाद केंद्र उत्तर बंगाल की पहल पर रविवार को सिलीगुड़ी में नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शहर के दीनबंधु मंच में आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि आज बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे।
अपने एक दिवसीय सिलीगुड़ी दौरे के दौरान राज्यपाल बागडोगरा एयरपोर्ट से सर्किट हाउस होते हुए सीधे दीनबंधु मंच पहुंचेंगे, जहां वे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल के कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है। इस दौरान जब उनसे तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

