home page

गोसाबा में विद्याधरी नदी में पर्यटक नाव डूबी, बड़ा हादसा टला

 | 
गोसाबा में विद्याधरी नदी में पर्यटक नाव डूबी, बड़ा हादसा टला


कोलकाता, 16 जून (हि. स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा क्षेत्र में मंगलवार को विद्याधरी नदी में एक पर्यटक नाव डूब गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त नाव में कोई सवार मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डूबी नाव ‘मां एकादशी’ के मालिक हरिपद माइती बताए जा रहे हैं, जो गोसाबा के पोचूखाली इलाके के निवासी हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ‘मा एकादशी’ नामक पर्यटक नाव नदी में चल रही थी। इसी दौरान अचानक नाव में पानी भरना शुरू हो गया। नाव को बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद नाव कुछ ही देर में नदी में डूब गई।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक तौर पर किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल प्रशासन नाव डूबने के कारणों की जांच में जुट गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता