home page

गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने सेक्रेड हार्ट चर्च से निकाली रैली और प्रार्थना सभा आयोजित

 | 

आसनसोल, 03 अप्रैल (हि. स.)। ईसाई समुदाय के पवित्र पर्व गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को आसनसोल के बस स्टैंड इलाके स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में श्रद्धा और आस्था के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

सुबह से ही चर्च परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उपवास रखा और प्रार्थना सभाओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक शांतिपूर्ण और अनुशासित रैली के साथ हुई। यह रैली बस स्टैंड इलाके से होकर चर्च तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल हुए। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक गीत गाते हुए प्रभु यीशु के त्याग और प्रेम का संदेश दिया। कई श्रद्धालु हाथों में क्रॉस लेकर चल रहे थे, जो इस दिन के महत्व को दर्शाता है।

चर्च पहुंचने के बाद विशेष प्रार्थना सभा में पादरी ने अपने प्रवचन में गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन मानवता के लिए प्रेम, क्षमा और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों के लिए अपने प्राणों का त्याग किया और हमें प्रेम व सेवा का मार्ग दिखाया। प्रार्थना के दौरान श्रद्धालुओं ने घुटनों के बल बैठकर ईश्वर से अपने और समाज के कल्याण की कामना की।

इस मौके पर चर्च परिसर में अनुशासन और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बावजूद आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा