home page

गोलाबाड़ी इलाके में फायरिंग, दो हिरासत में

 | 
गोलाबाड़ी इलाके में फायरिंग, दो हिरासत में


हावड़ा, 01 अप्रैल (हि. स.)। जिले के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत बीबी बागान इलाके में मंगलवार रात कथित फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नशे की हालत में आपसी विवाद के चलते यह घटना घटी। आरोप है कि आकाश यादव, विक्की और राहुल के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे उग्र हो गई और इसी दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। सूचना पाकर गोलाबाड़ी थाना पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस की खुफिया टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की।

इस मामले में संलिप्तता के संदेह में बुधवार को दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत पिलखाना इलाके में हत्या की घटना हुई थी। उस घटना का असर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि फायरिंग की इस नई घटना ने इलाके में फिर से चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय