home page

गोघाट में तृणमूल कार्यालय की चाबी लौटाई, भाजपा ने दिया शांति का संदेश

 | 
गोघाट में तृणमूल कार्यालय की चाबी लौटाई, भाजपा ने दिया शांति का संदेश


हुगली, 11 मई (हि. स.)। जिले के गोघाट के हाजीपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय की चाबी लौटा दी। सोमवार को इस घटना ने राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है।

बताया गया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन नाराज ग्रामीणों ने तृणमूल के पार्टी कार्यालय में ताला लगाकर उसकी चाबी भाजपा नेताओं को सौंप दी थी। सोमवार को भाजपा की ओर से स्थानीय तृणमूल नेतृत्व को वह चाबी औपचारिक रूप से वापस कर दी गई।

इस बारे में

भाजपा नेता चिन्मय पाल ने कहा कि हम हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करते है। जिस वजह से सम्मान के साथ तृणमूल के नेताओं को चाबी लौटा दी गई है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इलाके में शांति और सौहार्द का संदेश देने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस मामले में अब तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार