home page

बेलदा से रमा प्रसाद गिरी का जनसंपर्क अभियान शुरू

 | 
बेलदा से रमा प्रसाद गिरी का जनसंपर्क अभियान शुरू


मेदिनीपुर, 18 मार्च (हि. स.)। वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रमा प्रसाद गिरी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बुधवार प्रातः से ही नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलदा इलाके में उन्होंने बुजुर्ग एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना एवं प्रणाम के उपरांत उन्होंने औपचारिक रूप से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान रमा प्रसाद गिरी बेलदा ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में सक्रिय नजर आए। उन्होंने आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा विकास का भरोसा दिलाया।लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने के कारण उनका जनसंपर्क काफी मजबूत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पहले से ही क्षेत्र में जुड़े हुए नेता हैं। इस बार नारायणगढ़ से तृणमूल ने प्रतिभा रानी माइती को उतारा है।

स्थानीय समाजसेवक दुलाल मान्ना ने बताया कि रमा प्रसाद गिरी हमेशा लोगों के बीच रहते हैं, इसलिए हम अपनी बात आसानी से उनके सामने रख पाते हैं।

वहीं एक अन्य ग्रामीण मत्स्य व्यासायी ने बताया, “हमें उम्मीद है कि इस बार क्षेत्र में विकास कार्य और तेज़ी से होंगे।”

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देकर ही प्रचार किया जा रहा है।

इस जनसंपर्क अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता