home page

खन्यान में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम, काफी लोगों ने अपनाया सनातन धर्म

 | 
खन्यान में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम, काफी लोगों ने अपनाया सनातन धर्म


हुगली, 02 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के खन्यान में शुक्रवार को ‘सनातन धर्म प्रत्यावर्तन’ यानी ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों के अनुसार, काफी लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की। डॉ. बी. आर. आंबेडकर सेवा समिति के आध्यात्मिक विभाग ‘कल्याणम्’ के संचालन और आनंदमठ फाउंडेशन की व्यवस्था में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में प्रसिद्ध वैष्णवाचार्य एवं भागवत कथावाचक हिरण्मय गोस्वामी महाराज उपस्थित रहे। उनके आध्यात्मिक संबोधन को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कारणों से सनातन धर्म से दूर हुए लोगों को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानपूर्वक अपने धर्म में वापस लाना था। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान काफी लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई गई और उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर हिरण्मय गोस्वामी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म परम सत्य और मिलन का मार्ग है। उन्होंने कहा कि लोभ या भय के कारण अपनी धार्मिक जड़ों से दूर हुए लोगों का सम्मान के साथ स्वधर्म में लौटना एक महत्वपूर्ण पहल है।

आयोजक संस्था ‘कल्याणम्’ और ‘आनंदमठ फाउंडेशन’ के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक समानता और डॉ. बी. आर. आंबेडकर के सामाजिक विचारों को ध्यान में रखते हुए इस सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।

आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी समाज में सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता बढ़ाने और सेवा कार्यों से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर खन्यान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय