चुनाव के समय रामनवमी पर राम भक्त बने तृणमूल उम्मीदवार
सिलीगुड़ी, 27 मार्च (हि.स.)। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी गौतम देव ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “राम नवमी के पावन दिन पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र से प्रार्थना करता हूं—सत्य और धर्म की विजय हो। सबको सद्बुद्धि दें भगवान।”
रामनवमी के दिन गौतम देव ने मल्लागुड़ी स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में जाकर पुष्प अर्पित किए। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि अशुभ के विनाश और शुभ शक्ति की विजयध्वनि से बंगाल की यह पावन भूमि गुंजायमान हो।
रामनवमी के दिन उन्होंने दार्जिलिंग मोड़ स्थित त्रिकालदर्शी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा, वार्ड संख्या तीन तृणमूल कांग्रेस कमेटी के पहल पर रामनवमी के अवसर पर गुरुंग बस्ती मोड़ पर आम लोगों के बीच लड्डू भी वितरित किए गए, जिसमें गौतम देव स्वयं उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

