home page

आसनसोल में गार्मेंट एक्सपो 2026 का भव्य आगाज, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया उद्घाटन

 | 
आसनसोल में गार्मेंट एक्सपो 2026 का भव्य आगाज, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया उद्घाटन


पश्चिम बर्दवान, 02 जुलाई (हि. स.)। जिले के आसनसोल में गुरुवार को गार्मेंट एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेगा आयोजन में देशभर से कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्योगपति, कारोबारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि और फैशन जगत के विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल दक्षिण की विधायक एवं राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया। एक्सपो स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया।

गारमेंट एक्सपो 2026 में रेडीमेड परिधानों, फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल मशीनरी और आधुनिक तकनीकों से जुड़े कई स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी व्यापारियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर, नेटवर्किंग और उद्योग के नवीनतम रुझानों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बनी है।

एक्सपो में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों की भी भीड़ उमड़ी। विभिन्न स्टॉलों पर नए डिजाइन और उत्पादों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

आयोजको का मानना है कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा आसनसोल टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा