home page

चांपदानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़फोड़, दाहिना हाथ और लाठी क्षतिग्रस्त

 | 
चांपदानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़फोड़, दाहिना हाथ और लाठी क्षतिग्रस्त


हुगली, 20 जुलाई (हि. स.)। जिले के भद्रेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपदानी नगरपालिका के पलताघाट इलाके में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह जब लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो देखा गया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा का दाहिना हाथ तथा हाथ में मौजूद लाठी टूटी हुई है। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय पार्षद को दी गई। सूचना मिलने पर पार्षद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय