home page

आईआईटी खड़गपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि

 | 
आईआईटी खड़गपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि


आईआईटी खड़गपुर में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि


खड़गपुर, 02 अक्टूबर (हि. स.)। आईआईटी खड़गपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन के फोयर, महात्मा गांधी स्टेडियम और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में सत्य, शांति, साहस, ईमानदारी, समावेशिता, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा जैसे उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि गांधी और शास्त्री के जीवन-मूल्य आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता