home page

महिलाओं के लिए कालना–चुंचुड़ा रूट पर मुफ्त सरकारी बस सेवा शुरू, जीराट बस स्टैंड पर भाजपा ने चलाया स्वागत अभियान

 | 
महिलाओं के लिए कालना–चुंचुड़ा रूट पर मुफ्त सरकारी बस सेवा शुरू, जीराट बस स्टैंड पर भाजपा ने चलाया स्वागत अभियान


हुगली, 10 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री सुमना सरकार की पहल पर कालना–चुंचुड़ा मार्ग पर महिलाओं के लिए निःशुल्क सरकारी बस सेवा शुरू किए जाने के अवसर पर शुक्रवार को हुगली जिले के जीराट बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से स्वागत एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर उपस्थित महिला यात्रियों और आम लोगों का स्वागत किया तथा नई सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में यह बस सेवा एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया और इसके सफल संचालन की कामना की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े हर सकारात्मक कदम का उनकी पार्टी हमेशा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा संकल्प के मूल मंत्र के साथ भाजपा लगातार आम जनता के हित में कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर जीराट बस स्टैंड पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस नई बस सेवा का स्वागत किया और इसे महिलाओं के लिए लाभदायक कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय