home page

श्रीरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो समेत 14 आरोपित गिरफ्तार

 | 
श्रीरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो समेत 14 आरोपित गिरफ्तार


हुगली, 23 अक्टूबर (हि. स.)। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी रंजीत सिंह उर्फ केलो समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, केलो को पियारापुर इलाके में एक एसयूवी की तलाशी के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से एक आग्नेयास्त्र, दो जिंदा कारतूस, 10 ताजे बम और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए। वहीं, दिल्ली रोड समेत विभिन्न इलाकों से अन्य 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। केलो के खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और धमकी समेत 21 मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय