home page

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आठ दुकानों को नोटिस

 | 
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आठ दुकानों को नोटिस


सिलीगुड़ी, 24 सितंबर (हि. स.)। भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी इलाके में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोरीबाड़ी के बीडीओ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान फूड लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस के बिना संचालित आठ दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।

अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों से लेकर होटलों तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

अधिकारियों ने दुकानदारों को मियाद ख़त्म सामान और खाद्य रंग के इस्तेमाल को लेकर भी सावधान किया।

बीडीओ ने बताया कि इलाके में यह दूसरी बार अभियान चलाया गया है। इससे पहले जिन दुकानों को नोटिस जारी किया गया था, वहां भी दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। वहीं, नए अभियान में आठ और दुकानों को नोटिस दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, कई दुकानों में फूड लाइसेंस के साथ-साथ ट्रेड लाइसेंस भी नहीं पाया गया। बीडीओ ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार