home page

खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम का संयुक्त अभियान

 | 
खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम का संयुक्त अभियान


सिलीगुड़ी, 11 अगस्त (हि. स.)। शहरवासियों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और सिलीगुड़ी नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई दुकानों, रेस्तरां और होटलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई।

अभियान के दौरान प्लैनेट मॉल के एक रेस्तरां में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद रेस्तरां प्रबंधन को नोटिस दिया गया। अधिकारियों ने खाद्य तैयार करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज भी मांगे।

बताया गया कि रेस्तरां प्रबंधन तत्काल सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और जल्द उन्हें जमा करने का आश्वासन दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार