home page

विश्व मत्स्य दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मछली पालकों और मछुआरा समुदाय को दी शुभकामनाएं

 | 
विश्व मत्स्य दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मछली पालकों और मछुआरा समुदाय को दी शुभकामनाएं


कोलकाता, 21 नवंबर (हि.स.)। विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी मछली पालकों एवं मछुआरा समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक संदेश साझा कर इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि विश्व मत्स्य दिवस पर सभी मछली पालकों और मछुआरा समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सतत मत्स्य पालन और जलीय कृषि के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मत्स्य पालन की भूमिका को रेखांकित करना है।

विश्व मत्स्य दिवस 2026 की विषयवस्तु में मत्स्य पालन और जलीय कृषि के क्षेत्र में युवाओं एवं महिलाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों को बदलाव के लिए सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है। देश का मछली उत्पादन पिछले एक दशक में 96 लाख टन से बढ़कर 195 लाख टन हो गया है। मत्स्य पालन क्षेत्र लाखों लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता