home page

सुटुंगा नदी में छोड़े गए एक लाख मछलियों के बच्चे

 | 
सुटुंगा नदी में छोड़े गए एक लाख मछलियों के बच्चे


कूचबिहार, 21 नवंबर (हि.स.)। नदी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और मछलियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से सुटुंगा नदी में एक लाख मछलियों के बच्चे छोड़े गए। विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर शनिवार को माथाभांगा में सुटुंगा पुल के निकट काली मंदिर घाट पर उत्तर बंगाल विकास विभाग के मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत यह पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नदी में मछलियों की प्राकृतिक उपलब्धता बढ़ाना, देसी मछलियों की विभिन्न प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाना और स्थानीय जलीय जैव विविधता का संतुलन बनाए रखना है।प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से नदी में मछलियों का उत्पादन बढ़ेगा। इससे सुटुंगा नदी पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर स्थानीय मछुआरों की आजीविका के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाने में भी यह कदम सहायक साबित होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार