home page

सिलीगुड़ी नगर निगम के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 | 
सिलीगुड़ी नगर निगम के इलेक्ट्रिक रूम में लगी आग, बड़ा हादसा टला


सिलीगुड़ी, 22 जुलाई (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम भवन के इलेक्ट्रिक रूम से बुधवार सुबह अचानक धुआं निकलते देखा गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि मुख्य स्विच बॉक्स में आग लगी हुई है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कर्मचारियों ने बिना देर किए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया।

उनकी तत्परता से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस वजह से किसी बड़े हादसा टल गया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही, निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेजों या ढांचे को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार