नर्सिंग होम में लगी आग, मरीजों में दहशत
| Jul 10, 2026, 17:05 IST
मुर्शिदाबाद, 10 जुलाई (हि. स.)। बरहमपुर के लालदिघी पार इलाके में शुक्रवार सुबह नर्सिंग होम में आग लगने से मरीजों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नर्सिंग होम के एक हिस्से में तेज आवाज सुनाई दी। पता चला है कि एक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तेजी से आग फैलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की इंजिन मौके पर फायर इंजिन पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वार्ड में भर्ती बच्चों को तत्परता से बाहर निकाला गया। आग किस वजह से लगी पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

