home page

घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट, कई झुलसे

 | 
घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट, कई झुलसे


इस्लामपुर, 10 सितंबर (हि. स.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर कॉलेज मोड़ से सटे बाबू पाड़ा इलाके में स्थित एक घर में अचानक आग लगने के कारण गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया। गुरुवार को हुई इस घटना में कई लोग झूलस कर घायल हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार स्थानीय लोगों ने अचानक घर में आग लगी देखी। कुछ ही देर में गैस सिलेंडर फटने की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। आग पल भर में फैल गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। थोड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने का कारण और सिलेंडर में धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

स्थानीय निवासी सुचित्रा दास और रूमा सरकार नाम के स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कैसे आग लगी पता नहीं लेकिन आग लगने के बाद एक व्यक्ति गैस सिलेंडर निकालने की कोशिश कर रहा था तभी सिलेंडर फट गया जिससे उस व्यक्ति का हाथ झुलस गया। आग की जद में आने और गैस फटने के कारण और दो-तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए इस्लाममपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर की मालकिन बिनाका दास ने बताया कि कि आग कैसे लगी पता नहीं चला हे । जब आग लगी उस वक्त घर में कोई नहीं था। घर के बाहर से आग देखने पर पड़ोसियों को आवाज दी। वह लोग आगे बुझाने गये तो उसी वक्त गैस सिलेंडर फट गया और कई लोग घायल हो गए। दमकल और पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप