home page

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग में करोड़ों का नुकसान

 | 

सिलीगुड़ी, 02 जुलाई (हि. स.)। डाबग्राम-1 क्षेत्र के खोला चांद फापरी इलाके में गुरुवार दोपहर एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर से अचानक आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखी भारी मात्रा में फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार