home page

किराना दुकान में आग लगाने का आरोप तृणमूल पर

 | 
किराना दुकान में आग लगाने का आरोप तृणमूल पर


हुगली, 11 मई (हि. स.)। हरिपाल के नालिकुल बाजार में सोमवार को एक किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सूत्रों के अनुसार, दुकान के मालिक श्रावण महतो इलाके में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में परिचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में जबरन पैसे वसूली का विरोध करने पर उनकी दुकान में आग लगा दी गई। उन्होंने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय