home page

सारथी योजना के तहत 105 छात्राओं को मिली साइकिल

 | 
सारथी योजना के तहत 105 छात्राओं को मिली साइकिल


जलपाईगुड़ी, 09 अक्टूबर (हि.स)। जिले के राजगंज ब्लॉक स्थित अमबाड़ी फालाकाटा के चिंतामोहन हाई स्कूल में शुक्रवार को राज्य सरकार की सारथी योजना के तहत नौवीं कक्षा की 105 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम में राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष मोनिका अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान की।

इस अवसर पर मोनिका अधिकारी ने बताया कि स्कूल की नौवीं कक्षा की 105 छात्राओं को योजना के तहत साइकिल दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार की सबुज साथी योजना की तुलना में वर्तमान सरकार की सारथी योजना के तहत दी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता बेहतर है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार