home page

बर्धमान में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

 | 

आसनसोल, 22 अप्रैल (हि. स.)। बर्धमान शहर में आबकारी विभाग ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के जखीरे का भंडाफोड़ किया है। इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जिला आबकारी अधीक्षक के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात शहर के एक सुनसान मकान में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस शराब का इस्तेमाल चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने और प्रलोभन देने के लिए किया जाना था। फिलहाल आबकारी विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा