home page

आसनसोल डिवीजन का शानदार प्रदर्शन, 54.76 एमटी माल ढुलाई के साथ बनाई बढ़त

 | 
आसनसोल डिवीजन का शानदार प्रदर्शन, 54.76 एमटी माल ढुलाई के साथ बनाई बढ़त


आसनसोल, 02 अप्रैल (हि. स.)। ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल डिवीजन ने वित्त वर्ष (2025–26) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 54.76 मिलियन टन (एमटी) माल ढुलाई कर बढत दर्ज किया है। यह ईस्टर्न रेलवे की कुल 101.66 एमटी माल ढुलाई का 53.86 प्रतिशत हिस्सा है, जो डिवीजन की अहम भूमिका को दर्शाता है। सीमेंट : 3.433 एमटी (7.95 प्रतिशत वृद्धि), स्टील और स्लैग : 4.719 एमटी (3.48 प्रतिशत वृद्धि), सामान्य सामान 11.87 एमटी (8.5 प्रतिशत वृद्धि) मुख्य क्षेत्रों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ोतरी से डिवीजन का कुल प्रदर्शन मजबूत हुआ है। अनलोडिंग और लॉजिस्टिक्स में भी मजबूती आयी है। डिवीजन ने इसी दौरान 60.48 एमटी माल की अनलोडिंग भी की, जिससे यह साबित होता है कि वह आने-जाने वाले माल को कुशलता से संभालने में सक्षम है। राजस्व में मजबूत योगदान रहा है।

माल ढुलाई से डिवीजन ने 4664.16 करोड़ की कमाई की, जो ईस्टर्न रेलवे के कुल राजस्व में उसके मजबूत योगदान को दर्शाता है। यह बेहतर संचालन और समयबद्धता को दर्शता है। लोको (इंजन) के बेहतर उपयोग, ट्रेनों की निगरानी और योजनाबद्ध संचालन के जरिए न सिर्फ माल ढुलाई बढ़ी, बल्कि यात्री ट्रेनों की समय-पाबंदी भी बनी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा