दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने रद्द कीं कई लोकल ट्रेनें
हावड़ा, 28 फ़रवरी (हि.स.)।
दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की संख्या कम रहने के अनुमान के चलते कई लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। आगामी मंगलवार, तीन मार्च को दोलयात्रा है। इस दिन हावड़ा डिवीजन में अप और डाउन मिलाकर कुल 65 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। हर साल दोल के दिन सुबह के समय सियालदह और हावड़ा डिवीजन में कई लोकल ट्रेनें रद्द की जाती हैं और इस वर्ष भी इसका अपवाद नहीं हुआ।
रेल अधिकारियों के अनुसार, दोलयात्रा के दिन खासकर सुबह के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहती है, इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन संतुलन को ध्यान में रखते हुए हावड़ा डिवीजन के विभिन्न रूटों पर ट्रेन रद्द की गई हैं।
हावड़ा–बर्दवान मेन लाइन पर अप और डाउन मिलाकर कुल पांच लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें अप दिशा की 37819, 37711 और 37843 नंबर ट्रेनें तथा डाउन दिशा की 37822 और 37612 नंबर ट्रेनें शामिल हैं।
हावड़ा–बर्दवान कॉर्ड लाइन पर सबसे अधिक असर पड़ा है। इस रूट पर अप और डाउन मिलाकर 13 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 36071, 36817, 36825, 36827, 36081 और 36033 तथा डाउन दिशा में 36072, 36814, 36830, 36834, 36082, 36034 और 36840 नंबर ट्रेनें रद्द की गई हैं।
हावड़ा–बैंडेल मेन लाइन पर भी व्यापक स्तर पर कटौती की गई है। इस रूट पर अप और डाउन मिलाकर 15 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 37213, 37215, 37219, 37221, 37227, 37243, 37201 और 37511, जबकि डाउन दिशा में 37224, 37202, 37232, 37236, 37240, 37246 और 37512 नंबर ट्रेनें शामिल हैं।
हावड़ा–सेवड़ाफुली सेक्शन में अप और डाउन मिलाकर 10 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा की 37041, 37045, 37047, 37049 और 37055 तथा डाउन दिशा की 37042, 37046, 37048, 37050 और 37056 नंबर ट्रेनें इस सूची में हैं।
हावड़ा–तारकेश्वर रूट पर अप और डाउन मिलाकर आठ लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 37301, 37323, 37331 और 37413 तथा डाउन दिशा में 37302, 37332, 37342 और 37414 नंबर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके अलावा नैहाटी–बैंडेल रूट पर छह लोकल ट्रेनें, हावड़ा–श्रीरामपुर रूट पर चार लोकल ट्रेनें और बर्दवान–काटवा सेक्शन पर भी चार लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।
हालांकि यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि हावड़ा डिवीजन की दो लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें 37815 हावड़ा–बर्दवान लोकल और 37824 बर्दवान–हावड़ा लोकल शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

