home page

हाथियों का झुंड खेत में घुसा, इलाके में दहशत

 | 
हाथियों का झुंड खेत में घुसा, इलाके में दहशत


जलपाईगुड़ी, 30 अप्रैल (हि. स.)। जंगल छोड़कर खाने की तलाश में एक झुंड हाथियों ने रिहायशी इलाके में घुसकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर जंगल के बेलाकोबा रेंज अंतर्गत गजलडोबा के तीस्ता चर इलाके के 18 नंबर मिलनपल्ली में गुरुवार तड़के शावकों समेत करीब 40 हाथियों का झुंड भुट्टे के खेतों में जा पहुंचा। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों के झुंड ने बड़े पैमाने पर भुट्टे की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

किसानों का आरोप है कि हर साल इसी तरह जंगल से निकलकर हाथी उनकी फसलों को बर्बाद कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलाकोबा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए है। वन विभाग की टीम हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर रखने और सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। इधर, लगातार हो रहे नुकसान से परेशान किसानों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार