home page

नेताजी इंडोर स्टेडियम को बनाया गया डीसीआरसी सेंटर, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

 | 
नेताजी इंडोर स्टेडियम को बनाया गया डीसीआरसी सेंटर, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था


कोलकाता, 28 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए नेताजी इंडोर स्टेडियम को डीसीआरसी सेंटर बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार को पूरे स्टेडियम एरिया को सीसीटीवी कैमरों से घेर दिया गया है। हर चुनाव कर्मी का पहचान पत्र जांच करने और क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही सामान दिया जा रहा है।

महानगर कोलकाता का दिल कहा जाने वाला नेताजी इंडोर स्टेडियम अब कोलकाता और नॉर्थ कोलकाता ज़िलों के लिए मेन डीसीआरसी या डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर और रिसीविंग सेंटर के तौर पर काम कर रहा है। कुल सात विधानसभा सीटों का चुनाव प्रक्रिया नेताजी इंडोर स्टेडियम से नियंत्रित किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही हज़ारों चुनाव कर्मी यहां एकत्रित हुए हैं। चुनाव कर्मी यहां से ईवीएम, वीवीपैट और दूसरा ज़रूरी सामान लेकर बूथों के लिए रवाना रहे हैं।

इस बार चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कड़े इंतज़ाम किये हैं। बुधवार को पश्चिम बंगाल के सात जिलों उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान, नदिया, कोलकाता, हावड़ा एवं हुगली की 142 सीटों के लिए मतदान होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा