home page

बुजुर्ग महिला की टोटो की चपेट में आने से मौत

 | 

मालदा, 11 अगस्त (हि. स.)। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान फिरोजा बीबी (70) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह सामसी 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवानपुर बस स्टैंड के पास यह घटना घटी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से पैदल गुजरने के दौरान भगवानपुर बस स्टैंड के पास अचानक एक टोटो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बुजुर्ग महिला के ऊपर जा गिरा और वह उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार