टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
सिलीगुड़ी, 16 अगस्त (हि. स.)। एनजेपी के नेताजी मोड़ इलाके में रविवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुजुर्ग महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेल टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और टैंकर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर को जब्त कर थाने ले गई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

