home page

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत

 | 
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत


मेदिनीपुर, 18 जुलाई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में शुक्रवार रात दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन माझी (17) के रूप में हुई है। वह एगरा के ही गौरदहा गांव का निवासी था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे एगरा बस स्टैंड के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सुमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान हालत में सुमन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता