home page

उत्तरपाड़ा में सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी

 | 
उत्तरपाड़ा में सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी


हुगली, 30 अक्टूबर (हि. स.)। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम उत्तरपाड़ा में जीटी रोड के निकट शिवतला स्ट्रीट स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट सुदीप्त घोष के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को आशंका है कि सुदीप्त घोष के माध्यम से विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों के पैसों का लेनदेन हुआ है। इसी वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए एईडी की यह कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, छापेमारी के संबंध में खबर लिखे जाने तक तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई और तलाशी में क्या-क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय