home page

एडीपीसी को ईडी ने मनोरंजन मंडल के गिरफ्तारी का दिया आदेश

 | 
एडीपीसी को ईडी ने मनोरंजन मंडल के गिरफ्तारी का दिया आदेश


कोलकाता, 14 मई (हि. स.)। कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) को बड़ा निर्देश जारी किया है। ईडी ने बुदबुद थाना के पूर्व प्रभारी मनोरंजन मंडल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, कोयला तस्करी और अवैध खनन से जुड़े इस बहुचर्चित घोटाले की जांच के दौरान ईडी को बुदबुद थाना पूर्व प्रभारी की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी ने पुलिस कमिश्नरेट को तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को हिरासत में लेने का निर्देश भेजा है।

इस कार्रवाई को कोयला घोटाले में प्रशासनिक स्तर पर संभावित मिलीभगत की जांच को तेज करने के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, इस मामले में खबर लिखे जाने तक आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा