home page

कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु के खिलाफ ईडी का लुक आउट नोटिस

 | 
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु के खिलाफ ईडी का लुक आउट नोटिस


कोलकाता, 05 मई (हि. स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। जाली दस्तावेज के जरिए जमीन कब्जा करने और उस जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मामले में उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

ईडी सूत्रों के अनुसार, डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास को पहले पांच बार नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने को कहा गया था। आरोप है कि वह एक भी बार एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए।

जांच एजेंसी को आशंका है कि वह विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी कारण ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है, ताकि देश छोड़कर जाने की स्थिति में उन्हें रोका जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता