home page

ईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देने की मांग, सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

 | 
ईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देने की मांग, सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी


आसनसोल, 09 अक्टूबर (हि. स.)। ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिसों को रोजगार देने की मांग को लेकर भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार निर्मलकर ने कहा कि यदि प्रबंधन ने दो नवंबर तक सकारात्मक पहल नहीं की, तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि ईसीएल में पांच हजार से अधिक अप्रेंटिस रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार देने के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कराया जा रहा है। उन्होंने ईसीएल प्रबंधन से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने और अप्रेंटिस नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

निर्मलकर ने बताया कि इस संबंध में ईसीएल सीएमडी कार्यालय, जिला प्रशासन और श्रम विभाग को दस्तावेज सौंपे गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन कोल इंडिया के कोलकाता स्थित मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा