चुनाव आयोग के दस्तावेज में भाजपा की मुहर का दावा, अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल
कोलकाता, 24 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की एक कथित निर्देशिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस दस्तावेज में भाजपा की मुहर होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
दस्तावेज के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है।
मंगलवार को उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “इसी कारण न्यायपालिका के अधिकार को धीरे-धीरे कमजोर किया गया है और मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया गया है। यदि यह प्रवृत्ति इसी तरह जारी रही, तो जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के फैसलों में भी राजनीतिक प्रभाव नजर आने लगेगा।”
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

