home page

दवा की दुकान की आड़ में मादक तस्करी का भंडाफोड़

 | 
दवा की दुकान की आड़ में मादक तस्करी का भंडाफोड़


कोलकाता, 07 अगस्त (हि.स.)। दवा की दुकान की आड़ में मादक तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को इंफोर्समेंट ब्रांच (ईबी), स्टेट ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बिठारीके इंडो-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में गैर-कानूनी मादक तस्करी के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। घटना उत्तर 24 परगना जिलान्तर्गत बिठारी इलाके की है।

सूत्रों के अनुसार, सीमा से सटे बिठारीबाजार में एक मशहूर दवा की दुकान और उसके दो गोदामों से तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में अवैध मादक बरामद किए। करीब 10 घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद, जांच अधिकारियों ने दुकान और गोदाम को सील कर दिया। आरोपित व्यवसायी का नाम शाहिदुल मंडल (शाहिदुल डॉक्टर) है जो अपने बेटे लॉयड मंडल के साथ फरार बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में लंबे समय से मादक तस्करी गिरोह सक्रीय था। उसी सूचना के आधार पर, यह तलाशी अभियान चलाया गया। कागजात मांगने पर दूकान मालिक कोई कानूनी कागजात नहीं दिखा सका। प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सभी दवाइयां बांग्लादेश में तस्करी के लिए अवैध तरीके से जमा की गई थीं। तलाशी के बाद दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया।

इस घटना से राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। राज्य और स्थानीय प्रशासन के इस अभियान की तारीफ़ करते हुए, भाजपा नेता वृंदावन सरकार ने कहा कि तृणमूल के ज़माने में जो भी अवैध काम बड़े पैमाने पर होते थे, वे अब नहीं चलेंगे। बिठारीमें नकली दवाइयां बरामद करने के बाद दुकानों को सील कर दिया गया है। आरोपित शाहिदुल और उसके बेटे लॉयड ने बांग्लादेश में नकली दवाइयां तस्करी करके करोड़ों रुपये कमाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के ज़माने में ये बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

फ़िलहाल, पुलिस और इंफोर्समेंट ब्रांच के अधिकारी फरार शाहिदुल और उसके बेटे की तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा