home page

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

 | 
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल


मेदिनीपुर, 04 मार्च (हि.स.)। दोल की रात (मंगलवार) पूर्व-मेदिनीपुर जिले के महिषादल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक सौमित्र बर्मन (35) नंदकुमार थाना, शीतलपुर के निवासी थे। हादसे के समय वे पत्नी मोना बर्मन और सात वर्षीय बेटी अयन्तिका बर्मन को लेकर चैैतन्यपुर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

महिषादल थाना क्षेत्र के शिवमंदिर के पास हल्दिया-मेचेदा राज्य मार्ग पर एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण सौमित्र बर्मन की रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन ट्रक चालक अभी फरार है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और चालक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

दोल के दिन जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ने की खबरें भी सामने आई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता