पूर्व बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के साधारण सचिव का पार्टी छोड़ने का ऐलान, सोशल मीडिया पर साझा की अपने विचार
आसनसोल, 25 फ़रवरी (हि. स.)। पूर्व बर्दवान जिले के युवा तृणमूल कांग्रेस के साधारण सचिव सुरजीत कर्मकार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। वे 2021 के विधानसभा चुनाव में पूर्व बर्दवान साउथ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार थे। उसके बाद, पूर्व बर्दवान जिले के कालना सबडिविजन के पूर्व बर्दवान एक नंबर ब्लॉक के नसरतपुर इलाके के रहने वाले सुरजीत कर्मकार भाजपा से तृणमूल में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें जिले का साधारण सचिव बनाया। बुधवार को एक इस्तीफा पत्र सार्वजनिक किया गया। इसमें उन्होंने दावा किया कि पार्टी की दिशाहीन और भ्रष्ट नीतियों को अपनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिये वह अपना पद छोडने की घोषणा कर रहे है।
इस मामले पर खबर लिखे जाने तक तृणमूल नेतृत्व की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

