दुर्गा पूजा उत्सव पर दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें
खड़गपुर, 14 अक्टूबर (हि. स.)। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के समय यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इन ट्रेनों का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर होगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 06065 तांबरम-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर को तांबरम से रात 11 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06066 सांतरागाछी-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन शाम सात बजे चेन्नई बीच स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 06105 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06106 सांतरागाछी-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:55 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 06087 तांबरम-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर को रात 11 बजे तांबरम से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06088 सांतरागाछी-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन शाम सात बजे चेन्नई बीच स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 06149 पोडानूर-खड़गपुर पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे पोडानूर से रवाना होकर अगले दिन रात आठ बजे खड़गपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06150 खड़गपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर को रात 11 बजे खड़गपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 8:45 बजे चेन्नई बीच स्टेशन पहुंचेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत इन ट्रेनों का ठहराव खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

